अतर्रा। पाइप लाइन बिछाने की खुदाई मे 400 बेसिक फोन डेड पड़े हैं। उपभोक्ताओं में रोष है। दूरसंचार कर्मी इसे ठीक करने मे असहाय सा महसूस कर रहे हैं। नरैनी रोड में गोखिया मोड़ से चौक बाजार तक जलकल विभाग के ठेकेदारों ने पाइप लाइन बिछवाई है। रोड के किनारे जेसीबी से मशीन से खुदाई कराई गई है। घटिया पाइप लाइन डाली गई। इससे बांदा व नरैनी रोड तथा चौक बाजार समेत कस्बे के 400 बेसिक फोन ठप हैं। दूर संचार के सक्षम अधिकारी मौके पर न आने से कर्मचारी लापरवाह हैं। परेशान उपभोक्ता कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं। एसडीओ दूर संचार ने बताया कि सरकारी कार्य से बाहर हैं। लाइन दुरुस्त करने के प्रयास मे कर्मचारी जुटे हैं।
और पढ़ें