बांदा। विशिष्ट बीटीसी शिक्षक संघ ने शिक्षकों के अंतरजनपदीय तबादले की मांग को लेकर विधानसभा भवन लखनऊ के सामने धरना दिया। धरने से लौटे प्रदेश संगठन मंत्री व बुंदेलखंड प्रभारी डॉ.चंद्रविमोहन चक्रवर्ती ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष संतोष तिवारी की अगुवाई में पांच सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल ने विशेष सचिव बेसिक शिक्षा से वार्ता की। विशेष सचिव ने आश्वस्त किया कि एक माह के बाद स्थानांतरण प्रक्रिया ऑन लाइन जमा आवेदनों के आधार पर शुरू कर दी जाएगी। 15 से 30 जून के बीच सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं को उनके गृह जनपद स्थानांतरित कर दिया जाएगा।
और पढ़ें