एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

हादसे में एक की मौत, तीन घायल

Banda Updated Fri, 24 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

बांदा। स्टेट हाइवे पर मार्शल जीप को ओवर टेक करते समय ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से मार्शल चालक की मौत हो गई। उसमें सवार परिवार के तीन लोग घायल हो गए। चिल्ला थाना क्षेत्र के डिघवट गांव निवासी सोहन निषाद (28) पुत्र रघुवीर मंगलवार की रात मार्शल से फतेहपुर से गांव लौट रहा था। तारा गांव के नजदीक ओवरटेक कर रहे ट्रैक्टर-ट्राली मार्शल जीप से टकरा गई। चालक सोहन की मौत हो गई। उसके मामी ननकी (55) समेत तीन लोग जख्मी हो गए। राहगीरों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल लाया गया। उधर, ट्रैक्टर चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। एक अन्य घटना में तिंदवारी क्षेत्र के संहिगा गांव निवासी वृद्ध जग्गी (55) को बुधवार को महोखर गांव में सड़क पार करते समय मैजिक ने टक्कर मार दी। वह घायल हो गई। जिला अस्पताल से चिकित्सकों ने उसे कानपुर भेज दिया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें