एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

राशन की चीनी में भारी कटौती

Banda Updated Sun, 09 Jun 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

बांदा। चित्रकूटधाम मंडल में गरीबों को सस्ते दर पर मिलने वाली चीनी में इस माह भी भारी कटौती कर दी गई है। चारों जनपदों को एक हजार पांच मीट्रिक टन चीनी के सापेक्ष जून माह में महज 391 मीट्रिक चीनी आवंटित हुई है। नतीजे में प्रत्येक जिले के मंडल मुख्यालय से संबंधित ब्लाक के उपभोक्ताओं को ही चीनी मिल सकेगी। अन्य ब्लाकों के कार्डधारक चीनी से वंचित रहेंगे।
और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन

अंत्योदय व बीपीएल कार्डधारकों को सस्ते दर पर मिलने वाली सरकारी सस्ते दर की चीनी में दो माह से कटौती की जा रही है। चित्रकूटधाम मंडल के चारों जनपदों में हर माह 1005 मीट्रिक चीनी मिलों से रिलीज होती है। इसमें बांदा के हिस्से में 393, हमीरपुर में 293, महोबा में 133, चित्रकूट के हिस्से में 186 मीट्रिक टन चीनी का आवंटन निर्धारित है। जून माह की चीनी 20 मई तक गोदामों में पहुंच जानी चाहिए, पर दो माह से चीनी मिलों से ही लेट-लतीफ पहुंच रही है। जून की चीनी अभी रामपुर के शाहाबाद चीनी मिल में ही अटकी है। पीसीएफ क्षेत्रीय प्रबंधक राजकुमार गुप्ता ने बताया कि जून की चीनी का आवंटन हो चुका है। 1005 के सापेक्ष महज 391 मीट्रिक टन चीनी मिली है। इसमें हमीरपुर को 114, महोबा को 51, बांदा को 154 तथा चित्रकूट को 72 मीट्रिक टन चीनी शामिल है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें