एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

पहले हाजिर हुआ फिर फरार

Banda Updated Thu, 04 Jul 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

बांदा। अधिवक्ता के माध्यम से अदालत में आत्मसमर्पण करने वाला अभियुक्त जेल जाने की बात सुनते ही भाग निकला। पुलिस ने उसका पीछा किया लेकिन वह हाथ नहीं आया। धारा 377 के मामले में आरोपी अभियुक्त ने बुधवार को अदालत में अर्जी देकर आत्मसमर्पण किया था। उसके विरुद्ध गैरजमानती वारंट था। इस बीच अदालत में अभियुक्त को यह भनक लग गई कि उसे जेल भेजा जाएगा। इस पर वह भाग निकला। उधर, न्यायिक अधिकारी ने अभियुक्त के खिलाफ गैरजमानती वारंट रिकाल कर दिया। हालांकि जब अभियुक्त का वारंट रिकाल कर दिया गया तो पुन: गैरजमानती वारंट जारी करने का औचित्य नहीं है। भाग निकला आरोपी तिंदवारी थाना क्षेत्र के जौहरपुर गांव का बताया गया है। उसके पिता को देर तक पुलिस रोके रही। बाद में उसे छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें