एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

‘सड़क’ के समर्थन में चक्काजाम

Banda Updated Sat, 20 Jul 2013 05:32 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

बांदा/कमासिन। बबेरू-कमासिन मार्ग निर्माण की मांग को लेकर शुक्रवार को प्राइवेट बस यूनियन ने चक्का जाम रखा। तीसरे दिन आमरण अनशन कारी की हालत बिगड़ने लगी। उधर, जिला मुख्यालय में भाजपाइयों ने मंडलायुक्त को दिए ज्ञापन में ध्वस्त सड़क पर तत्काल निर्माण शुरू करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

बबेरू-कमासिन मार्ग निर्माण की मांग को लेकर क्षेत्रीय लोगों के साथ भाजपाई एक पखवारे से अनशन कर रहे हैं। बुधवार से भाजपा नेता चंद्रशेखर अवस्थी ने आमरण अनशन शुरू कर दिया। शुक्रवार को उसकी हालत बिगड़ गई। उधर, समर्थन में प्राइवेट बस यूनियन के चक्का जाम करने से यात्रियों को आवागमन में दिक्कत उठानी पड़ी। भाजपा नेता अजय सिंह पटेल समेत पदाधिकारियों ने क्षेत्रीय विधायक विशंभर सिंह यादव के बयान की निंदा की। देवमुनि त्रिपाठी, राहुल द्विवेदी, प्रदीप सिंह परिहार, रेवतीरमण मिश्रा, कमल द्विवेदी, बुधराज सिंह आदि मौजूद रहे। तहसील बार एसोसिएशन बबेरू ने आंदोलन का समर्थन करते हुए सड़क पर उतरने की चेतावनी दी है। शुक्रवार को मंत्री रामेंद्र सिंह की अगुवाई में अधिवक्ताओं ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी को सौंपा।
उधर, जिला मुख्यालय में भाजपाइयों ने मंडलायुक्त को दिए ज्ञापन में ध्वस्त सड़क निर्माण तत्काल शुरू करने की मांग की है। जिलाध्यक्ष बालमुकुंद शुक्ल, राजेश शुक्ला, गिरिजेश तिवारी, अखिलेश श्रीवास्तव, पुस्कर द्विवेदी, इंद्रपाल सिंह पटेल, रामसुफल सिंह, कल्लू सिंह राजपूत, धर्मेंद्र त्रिपाठी, अशोक त्रिपाठी जीतू, अशोक पालीवाल, उमाकांत तिवारी, अखिलेश दीक्षित आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें