एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

बुंदेलखंड के कांग्रेस जिलाध्यक्ष बदले

Banda Updated Wed, 31 Jul 2013 05:34 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

बांदा। बुंदेलखंड के सभी जिला कांग्रेस अध्यक्ष बदल दिए गए हैं। कुछ जिलों में जिलाध्यक्ष के साथ कार्यवाहक अध्यक्ष भी नियुक्त किए गए हैं। कांग्रेस जोन-3 इंचार्ज विनोद चौधरी और जोनल कोआर्डिनेटर वंशीधर राज द्वारा जारी सूची की जानकारी देते हुए मंडलीय प्रवक्ता प्रद्युम्न दुबे लालू ने बताया कि बांदा में राजेश दीक्षित, चित्रकूट में माताबदल भारतीय, महोबा में सुभाष सैनी, हमीरपुर में रामफल कुशवाहा, जालौन में कुलदीप सिंह गुर्जर और झांसी में नरेशचंद्र बिलहटिया को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। महोबा में मुकेश विकास गुप्ता, चित्रकूट में अशोक केसरवानी कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। ब्यूरो
और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें