एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

जोश और जज्बे ने तोड़ा रिकार्ड

Banda Updated Wed, 02 Oct 2013 05:38 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

बांदा। रक्तदान शिविरों के इतिहास में ‘अमर उजाला फाउंडेशन’ का शिविर सुनहरी इबारत में दर्ज हो गया। ब्लड डोनेशन के तमाम पिछले रिकार्ड ध्वस्त करते हुए बांदा जिला अस्पताल में आयोजित शिविर में 71 लोगों ने रक्तदान किया। केसीएनआईटी के छात्र-छात्राओं का जोश काबिले तारीफ रहा। स्वयंसेवी संगठन बुंदेलखंड नव निर्माण सेना ने भी रक्तदान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह 9 बजे शिविर की शुरुआत शहर की प्रथम नागरिक नगर पालिका चेयरमैन विनोद जैन, व्यापारी नेता संतोष गुप्त और केसीएनआईटी प्लेसमेंट आफीसर श्यामजी निगम के संबोधन से हुई। पूर्व प्रधानाचार्य बाबूलाल गुप्त, प्रो.वीके मेनन, पूर्व डीडीसी मोहम्मद इदरीस और बुंदेलखंड नव निर्माण सेना अध्यक्ष रवि श्रीवास्तव ने संबोधित किया। श्री गुप्त ने घोषणा की इस शिविर में रक्तदान करने वालों को रेडक्रास सोसाइटी 14 जून को रक्तदान दिवस पर सम्मानित करेगी।
शिविर में सीएमएस डा.शेखर, ब्लड बैंक प्रभारी डा.एसके वाजपेयी, जिला कार्यक्रम अधिकारी बृजेश शुक्ला, सर्जन डा.एस देव, उप जिला क्षय रोग अधिकारी डा.पीएन यादव, एलटी सुमित सिंह, हितेंद्र कुशवाहा, राजकुमार, बृजेश श्रीवास्तव व बृजबिहारी, डा.शाहिद खान, डा.प्रदीप गुप्त, परामर्शदाता विपिन त्रिपाठी व वर्षा गुप्ता, कार्यक्रम सहायक संदीप शुक्ला, डीआईएस मुन्नालाल प्रजापति इत्यादि ने पूरे समय योगदान किया।
विज्ञापन



फाउंडेशन का सराहनीय प्रयास
‘अमर उजाला फाउंडेशन’ का यह प्रयास बेहद सराहनीय है। जनहित और समाज के जिन कार्यों में इस तरह से मीडिया जुड़ जाए वह सफल होते ही हैं। अब हमारा ब्लड बैंक का स्टाक खाली नहीं रहेगा। आयोजक ‘अमर उजाला’ और ब्लड डोनर्स धन्यवाद के पात्र हैं।
डा.रमन कुमार
अपर स्वास्थ्य निदेशक, चित्रकूटधाम मंडल, बांदा
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें