एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

तैयारी पूरी, 251 रुपये लेंगे न्योछावर

Banda Updated Sun, 13 Oct 2013 05:40 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

बांदा। शहर में स्थापित दो सैकड़ा दुर्गा प्रतिमाएं 30 नावों पर सवार होकर केन नदी में विसर्जित होंगी। मल्लाहों ने हरेक प्रतिमा को घाट से जल धारा तक लाने के लिए 251 रुपये न्यौछावर के रूप में निर्धारित किए हैं।
और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतिमाओं का विसर्जन सोमवार को होगा। जिला प्रशासन और खासकर नगर पालिका परिषद कई दिनों से केन नदी घाट में विसर्जन के लिए रास्ता और घाट बनाने में जुटी है। काफी हद तक यह काम पूरा हो गया है। घाट तक जाने के लिए मिट्टी, बालू और डस्ट से भराव करके रास्ता तैयार किया है। विसर्जन स्थल पर घाट में लगभग 2000 बालू भरी बोरियां लगाई गईं हैं। प्रशासन ने 30 नावों का इंतजाम किया है। हर प्रतिमा दो नावों के साथ विसर्जित होगी। एक नाव में सिर्फ पांच श्रद्धालु ही बैठ सकेंगे। 60 मल्लाह, छह गोताखोर और दो स्टीमर भी लगाए गए हैं।
उधर, नाव खेने वाले मल्लाहों को उम्मीद है कि प्रतिमा विसर्जन से उन्हें मेहनताने के रूप में आमदनी होगी। हालांकि पिछले वर्ष कुछ मल्लाहों के साथ पुलिस ने बदसलूकी की थी। नाविक मनोज निषाद ने बताया कि प्रति प्रतिमा विसर्जन के लिए न्यौछावर के रूप में 251 रुपये निर्धारित किए गए हैं। नगर पालिका अध्यक्ष विनोद जैन, एएसपी स्वामी प्रसाद और क्षेत्राधिकारी आशुतोष शुक्ल ने घाटों का निरीक्षण किया और तैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें