एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

50 पैसे का पोस्टकार्ड 5 रुपये में

Banda Updated Tue, 04 Feb 2014 02:09 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

अतर्रा। नगर में 50 पैसे का पोस्टकार्ड पांच रुपये में बेंचा जा रहा है। दूसरी तरफ प्रधान डाकघर और डिग्री कॉलेज स्थित डाकखाने में पोस्टकार्ड नदारद हैं। छात्रों का आरोप है कि डाकघर पोस्टकार्ड की कालाबाजारी कर रहे हैं।
और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन

इस समय विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में आवेदन पत्र के साथ पोस्टकार्ड मांगा जा रहा है। पोस्टकार्ड के लिए जब छात्र डाकखाने जाते हैं तो जवाब मिलता है कि अधिकारियों को लिखा गया है। जब आएगा, तभी मिलेगा। उधर, आनलाइन फार्म भरने वाले कंप्यूटरों सेंटरों पर दुकानदार पांच रुपये में पोस्टकार्ड धड़ल्ले से बेंच रहे हैं। इस संबंध में अतर्रा डिग्री कॉलेज स्थित डाकघर के पोस्टमास्टर भरतलाल सिंह ने बताया कि पोस्टकार्ड सभी को दिए जा रहे हैं। कालाबाजारी की बात गलत है। प्रधान डाकघर के पोस्टमास्टर वंशगोपाल भारतीय ने कहा कि यहां तीन दिन पूर्व ही पोस्टकार्ड खत्म हुए हैं। उच्चाधिकारियों को लिखा गया है। जल्द ही आने की संभावना है। पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अर्जुन मिश्रा ने पोस्टमास्टरों पर कमीशनबाजी करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें