एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

नवोदय में प्रवेश परीक्षा आज, 5813 परीक्षार्थी

Banda Updated Sat, 08 Feb 2014 05:43 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

बांदा। जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए 5813 छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे। मानव संसाधन मंत्रालय शिक्षा विभाग के सहायक आयुक्त इसकी निगरानी करेंगे। नकल रोकने को सचल दल परीक्षा केंद्रों का भ्रमण करेगा।
और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन

नवोदय विद्यालय में 6वीं कक्षा में प्रवेश के लिए शनिवार को 10 केंद्रों में परीक्षा होगी। ब्लाकवार 9 तथा शहरी क्षेत्र के लिए एक परीक्षा केंद्र बनाया गया है। बबेरू ब्लाक में जेपी शर्मा इंटर कालेज, बड़ोखर खुर्द में जीजीआईसी, बांदा, बड़ोखर खुर्द शहरी क्षेत्र के लिए डीएवी इंटर कालेज, बांदा, आदर्श इंटर कालेज बिसंडा, विनोबा इंटर कालेज कमासिन, महुआ ब्लाक में छात्रों के लिए आदर्श बजरंग इंटर कालेज, बांदा व छात्राओं के लिए आर्य कन्या इंटर कालेज बांदा, नरैनी ब्लाक में राजकीय बालिका इंटर कालेज अतर्रा, और तिंदवारी ब्लाक में सत्यनारायण इंटर कालेज परीक्षा केंद्र बनए गए हैं।
प्राचार्य डॉ.एसपी त्रिपाठी ने बताया कि परीक्षा केंद्रों में 20 परीक्षार्थियों पर एक के औसत से 300 कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। संबंधित परीक्षा केंद्र प्रधानाचार्य को केंद्र व्यवस्थापक बनाया गया है। हर केंद्र पर एक-एक पर्यवेक्षक तैनात रहेगा। नवोदय विद्यालय सहायक आयुक्त (लखनऊ) की निगरानी में सचल दल सभी केंद्रों में भ्रमण करेगा। इसमें डीआईओएस, नवोदय विद्यालय प्राचार्य व सहायक आयुक्त शामिल रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें