एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

तरंग में गूंजे तराने, इंजीनियरिंग छात्र-छात्राओं का धमाल

Banda Updated Sat, 15 Feb 2014 05:44 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

बांदा। कालीचरन निगम इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नालॉजी (केसीएनआईटी) के वार्षिकोत्सव में ‘तरंग-2014’ में शुक्रवार को भी गीत, गजल और नाटकों की धूम रही। ईसी ब्रांच की सुषमा ने स्वागत गीत से आगाज किया। ईएन ब्रांच के दिव्य प्रकाश के नृत्य से समापन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्टीट्यूट सभागार में सुरीले स्वरों में गीत गूंजते रहे। विजय, शिवम निगम, तान्या सिंह, अवंतिका, आशुतोष यादव, पारुल, स्तुति, देवेंद्र कुमार, अंकित गुप्ता ने गीतों से समां बांध दिया। जूही सोनी, ऋषभ, आकांक्षा ग्रुप, आदित्य, गुलफ्शां, धर्मेंद्र कुमार, प्रिया शुक्ला, रामेश्वर, आरिफ ग्रुप, अंकिता कनकने, पूनम साहू, योशिता और तान्या सिंह ने आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किए। रजनीश कुमार, राहुल प्रसाद, अवनीश कुमार और गुलाम रसूल ने शेरो-शायरी से कार्यक्रम को दिलचस्प बनाया। नाटकों के जरिये सामाजिक बुराइयों से दूर रहने की सीख दी गई। सचिन द्विवेदी, सौरभ, शुभम, अंकित खरे, फराज अहमद और रजत ओमर की पेशकश पर जमकर तालियां बजीं। राहुल राव और शोभित निगम के नाटकों ने भी दर्शकों का मनोरंजन किया। कार्यक्रम के अंत में इंस्टीट्यूट चेयरमैन अरुण कुमार निगम ने छात्र-छात्राओं को शाबासी दी। कार्यक्रम संयोजक शैलेंद्र नाथ पाठक, श्याम निगम, पुष्पेंद्र निरंजन, गोविंद मिश्रा और रईस अहमद सहयोगी रहे।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें