एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

चौथे दिन भी अपहृत का नहीं सुराग

Banda Updated Tue, 25 Feb 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

नरैनी। कालिंजर थाना क्षेत्र के नौगवां गांव से अपहृत युवक का चौथे दिन भी कुछ पता नहीं चला। अपहृत के भाई ने घटना के समय अपहृत के साथ मौजूद रहे साथी सिकंदर के विरुद्ध थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन सशस्त्र बदमाशों ने शनिवार की रात लाला माली उर्फ भरोसी का अपहरण कर लिया था। कालिंजर और नरैनी थाना पुलिस उसकी तलाश में लगी हैं लेकिन 4 दिनों बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। अपहृत के बड़े भाई शिव कुमार सैनी ने बताया कि उसके मोबाइल फोन पर फोन आया था कि 8 लाख रुपये की व्यवस्था कर लो। यह रुपया कहां पहुंचाना है, बाद में बताया जाएगा। यह भी धमकी दी कि ज्यादा होशियारी न दिखाना वरना ठीक न होगा। सैनी के मुताबिक पुलिस सिकंदर और बलवान सिंह को कब्जे में लेकर पूछताछ कर रही है। अपहृत के भाई सीताराम ने कालिंजर थाने में सिकंदर को आरोपित करते हुए रिपोर्ट दर्ज करा दी है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें