बांदा। ट्रेन से गिरकर श्रद्धालु की मौत हो गई। अन्य घटनाओं में तीन राहगीर घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। देहात कोतवाली क्षेत्र के जमालपुर गांव निवासी बलराम सिंह (45) पुत्र जगदेव सिंह कामदगिरि परिक्रमा करने चित्रकूट गया था। बुधवार को वापस आते समय अतर्रा में ट्रेन से गिरकर घायल हो गया। कुछ देर में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने लाश का पोस्टमार्टम कराया। क्योटरा निवासी ओमप्रकाश (25) पुत्र नाथूराम बाइक से अस्पताल जाते समय ओवर ब्रिज के पास दुर्घटना में घायल हो गया। एक अन्य घटना में सतना (मध्य प्रदेश) जिले के बरौंधा थाना क्षेत्र के नकैला गांव निवासी बादे (65) फतेहगंज तिराहे पर टेंपो से उतरते समय रोडवेज बस की चपेट में आ गया। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। अतर्रा थाना क्षेत्र के अनथुवा गांव निवासी धर्मपाल (35) पुत्र श्रीपाल बुधवार को शाम आटा चक्की के पटे में फंसकर घायल हो गया।
और पढ़ें