एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

युवक की हत्या कर लाश नदी में फेंकी

Banda Updated Fri, 11 Apr 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

बांदा। तेजी से बढ़ रहे अपराधों के ग्राफ में एक और कड़ी जुड़ गई। युवक की हत्या कर लाश केन नदी में फेंक दी। उसके पास बरामद पर्स और फोटो से शिनाख्त की गई। पुलिस ने लाश का पोस्टमार्टम कराया है।
और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सुबह केन नदी में युवक की लाश पानी में पाई गई। उसकी उम्र लगभग 22 वर्ष थी। जिस्म पर पैंट-शर्ट था। मल्लाहों ने देखा तो भूरागढ़ पुलिस चौकी को सूचना दी। चौकी प्रभारी ने मल्लाहों की मदद से लाश पानी से बाहर निकर्लाई। मृतक के पास बरामद पर्स में फोटो और मोबाइल फोन का नंबर बरामद हुआ। इस नंबर के जरिए खोजबीन की गई तो युवक की शिनाख्त रोहित विश्वकर्मा पुत्र परमहंस के रूप में हुई। वह छाबी तालाब (बांदा) का रहना वाला है। खबर पाकर परिजन भी आ गए। घर वालों ने बताया कि रोहित पिछले तीन दिनोें से लापता था। होर्डिंग और प्रिंटिंग का काम करता था। उधर, पुलिस ने बताया कि चेहरे में चोट के निशान मिले हैं। मामला हत्या का समझा जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही उसकी मौत के सही कारण का खुलासा हो सकेगा। परिजनों ने अभी तक कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें