एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

तीन हिस्ट्रीशीटर अपराधी तमंचों समेत गिरफ्तार

Banda Updated Wed, 14 May 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

बांदा। मंडल मुख्यालय के तीन टाप-10 शातिर अपराधियों को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से तीन तमंचे और लगभग 40 हजार रुपए नगद बरामद हुए हैं। तीनों के खिलाफ हत्या, लूट समेत संगीन धाराओं के कई मुकदमे दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस तीनों को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार की रात कोतवाली पुलिस ने ईदगाह चौराहा स्थित होटल में छापा मारकर मुस्तकीम (बाबूलाल चौराहा) को दबोच लिया। उसके पास से पुलिस ने एक 315 बोर तमंचा और कारतूस बरामद किए। पुलिस उसे पकड़ कर कोतवाली ले आई। उसके अन्य साथियों के बारे में पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की। मुस्तकीम की निशानदेही पर पुलिस ने गायत्री नगर (चमरौटी चौराहा) स्थित एक मकान में छापा मारा। यहां उसके दो साथी पुलिस को देख कर मकान भागने लगे। पुलिस कर्मियों ने कुछ दूर पीछा करने के बाद दोनों को धर दबोचा। उनके कब्जे से दो 315 बोर तमंचा और कारतूस तथा 40 हजार रुपये बरामद हुए। सूत्रों के मुताबिक जिस मकान में छापा मारा हैं वहां पुलिस को लूट की कई अटैचियां, बैग समेत कीमती सामान हाथ लगा है। पकड़े गए शातिर अपराधियों के नाम मुन्नी (मर्दन नाका) और मुन्नू (अलीगंज) बताए गए हैं। इनका नाम शहर के टाप-10 अपराधियों में शामिल है। 8 माह पूर्व जल संस्थान ठेकेदार को गोली मार कर दो लाख रुपये की लूट में मुन्नी का नाम आया था। उधर, कोतवाली प्रभारी विवेकानंद तिवारी ने गिरफ्तारी की बात से इनकार किया।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें