एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

अनिल अध्यक्ष, चंद्रशेखर मंत्री बने

Banda Updated Tue, 26 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

बांदा। कोआपरेटिव बैंक इंपलाइज यूनियन के चुनाव में रविवार को यूनियन के 126 में 103 कर्मियों ने मतदान किया। अनिल कुमार भास्कर 71 मत हासिल कर अध्यक्ष बने। उनके प्रतिद्वंदी ह्रदयेंद्र कुमार को 27 वोट मिले। उपाध्यक्ष पद पर मुकेश बाबू 67 मत हासिल कर विजयी हुए। प्रतिद्वंदी अरविंद कुमार को 47 मत मिले। मंत्री पद पर चंद्रशेखर चौरसिया ने 57 मत हासिल कर जीत हासिल की। सहायक मंत्री मनोज कुमार, कोषाध्यक्ष रवि वर्मा व कार्यकारिणी सदस्य भूपेंद्र पटेल, रवीश कुमार,सुनीता गुप्ता, अनिल कुमार कुशवाहा, रईस अहमद, रामनरेश निर्विरोध निर्वाचित हुए। प्रांतीय प्रतिनिधि में संजय कुमार वर्मा, कीर्ति खरे, उबैदुल हक, अरिमर्दन, पन्नालाल गुप्ता चुने गए। निर्वाचन अधिकारी शिव प्रताप मिश्र ने यह जानकारी दी।
और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें