एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

फर्जी पौधरोपण पर रिकवरी के आदेश

Banda Updated Wed, 17 Sep 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

बांदा। लोहिया गांव नौहाई (महुआ) में वर्ष 2013-14 में मनरेगा से कराए गए सभी कामों की जांच के आदेश मंडलायुक्त ने दिए हैं। लेखपाल के विरुद्ध कार्रवाई और फर्जी पौधरोपण पर ग्राम पंचायत सेवक से रिकवरी के आदेश दिए हैं।
और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को आयुक्त मुरलीधर दुबे ने नौहाई गांव का मुआयना किया। चौपाल भी लगाई। उनके साथ डीएम हरेंद्र वीर सिंह समेत तमाम अधिकारी थे। ग्रामीणों की शिकायत पर आयुक्त ने मनरेगा के सभी कार्यों की जांच के आदेश बीडीओ आरडी यादव को दिए। साथ ही जांच रिपोर्ट पेश करने को कहा। लेखपाल की शिकायत मिलने पर आयुक्त ने तहसीलदार को लेखपालों के विरुद्ध कार्रवाई और तालाबों से अवैध कब्जे हटाकर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। गांव में 1000 पौधरोपण की जानकारी मिलने पर आयुक्त ने ग्रामीणों से पूछा तो ग्रामीणों ने पौध रोपण की बात गलत बताई। इस पर आयुक्त ने पंचायत सेवक से पूरा पैसा वसूल करने के निर्देश बीडीओ को दिए। परिषदीय स्कूल के टीचर्स को निर्देश दिए कि स्कूल में बच्चों को अच्छी शिक्षा दें। इंदिरा आवास एक माह में पूरा करने और मजरों का विद्युतीकरण दिसंबर तक करने के निर्देश दिए।
प्रधान से कहा कि खुली बैठक में लाभार्थियों का चयन करें। डीएम ने ग्रामीणों की अर्जियों का निस्तारण एक सप्ताह में करने के आदेश अधिकारियों को दिए।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें