एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

चार माह में भाजपा के ‘अच्छे दिन’ बदले

Banda Updated Thu, 18 Sep 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

रशीद सिद्दीकी
और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन

बांदा। बुंदेलखंड में विधान सभा उप चुनावों में भाजपा को तगड़ा झटका दिया है। सिर्फ चार माह में ही वोट ग्राफ में जबरदस्त सेंध से ‘अच्छे दिन’ बदल गए। वहीं चौतरफा आलोचनाओं से घिरे होने के बावजूद सपा ने तगड़ी छलांग लगाई है। दोनों सीटों पर ‘साइकिल’ चैंपियन बनकर उभरी है। दूसरी ओर वोटिंग प्रतिशत बढ़ने पर कांग्रेस के लिए भी यह उप चुनाव राहत भरे साबित हुए हैं।
हमीरपुर और चरखारी विधान सभा क्षेत्रों के उप चुनाव के नतीजे काफी दिलचस्प और हैरानी भरे रहे। तमाम कयासों और समीकरणों के विपरीत सपा ने भाजपा से दोनों सीटें न सिर्फ छीन लीं बल्कि अपने वोट बैंक में भी भारी इजाफा किया। केंद्र में मोदी सरकार के करीब चार माह के कार्यकाल की उपलब्धियों को बुंदेली मतदाताओं ने सिरे से खारिज करते हुए दोनाें सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों को तगड़ी हार का मजा चखाया। सिर्फ चार माह में इन दोनोें सीटों पर भाजपा ने 1,32,490 वोट गंवा दिए। इसी वर्ष 30 अप्रैल को हुुए लोकसभा चुनाव मतदान में भाजपा को हमीरपुर से 1,34,055 वोट मिले थे। इसी तरह चरखारी विधान सभा क्षेत्र में 81,560 वोट हासिल किए थे, लेकिन अब उप चुनाव में हमीरपुर में भाजपा ने एकमुश्त 89,716 (67 प्रतिशत) वोट गंवा दिए। चरखारी में उसे 42,774 (52 प्रतिशत) वोट से हाथ धोना पड़ा। आंकड़ों के मुताबिक भाजपा को जहां 162 फीसदी वोटाें का नुकसान हुआ वहीं सपा और कांग्रेस की चांदी रही। सपा ने 68 और कांग्रेस ने 67 फीसदी वोट बैलेंस बढ़ाया है। लोकसभा चुनाव में ‘साइकिल’ को हमीरपुर में सिर्फ 48,433 वोट मिले थे। चरखारी में सपा को मात्र 35,888 वोटों पर मतदाताओं ने समेट दिया था, लेकिन अब इस उप चुनाव में हमीरपुर में सपा के वोटों में 64,562 (133 प्रतिशत) वोट की हैरतनाक वृद्धि हुई है। उसे 1,12,995 वोट मिले हैं। चरखारी में सपा ने लोकसभा चुनाव से अब तक 164 फीसदी वोट बढ़ाए हैं। लोकसभा चुनाव में सपा को यहां मात्र 35,888 वोट मिले थे। अब उप चुनाव में 95,008 वोट उसकी झोली में आए हैं। 59,120 वोटों की सीधी बढ़त हासिल की है। इसी तरह कांग्रेस ने अपने वोटों में अप्रत्याशित वृद्धि की है। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को हमीरपुर में सिर्फ 13,360 वोट मिले थे। इस उप चुनाव में उसका वोट ग्राफ दोगुना से भी ज्यादा बढ़कर 42,200 वोट हो गया। 28,840 (215 प्रतिशत) वोटों का सीधा फायदा हुआ। उधर, चरखारी में भी कमावेश यही स्थिति रही। लोकसभा चुनाव में यहां कांग्रेस को सिर्फ 21,470 वोट हासिल हुए थे। अब उप चुनाव में 105 फीसदी बढ़ोत्तरी के साथ 44,203 वोट प्राप्त किए है। 22,733 वोटाें का सीधा नफा हुआ है।
विज्ञापन

-
2012 के मुकाबले भी भाजपा को भारी पड़ा 2014
बांदा। वर्ष 2012 में हुए विधान सभा चुनाव से मौजूदा उप चुनाव पर नजर डाली तो भी भाजपा घाटे में और सपा व कांग्रेस नफे में हैं। हमीरपुर में 2012 के चुनाव में सपा को 48,557 वोट मिले थे। इस उप चुनाव में यह बढ़ कर 1,62,995 हो गए यानि 64,438 (132 प्रतिशत) का इजाफा हुआ। भाजपा को 2012 में 63,762 वोट मिले थे जो अब घटकर 44,339 हो गए। 19,423 वोट का घाटा हुआ। कांग्रेस को 2012 में 30,446 वोट मिले थे। अब यह बढ़कर 42,200 हो गए यानि 11,754 (38 फीसदी) वोटों का ग्राफ बढ़ा है। इसी तरह चरखारी विधान सभा में 2012 में सपा को 41,623 वोट मिले थे। अब यह बढ़कर 95,008 हो गए। यानि 53,385 (128 प्रतिशत) वोट का फायदा हुआ है। उधर, भाजपा ने 2012 में जहां 66,888 वोट जुटाए थे वहीं अब उसे सिर्फ 38,786 वोट पर संतोष करना पड़ा है। 28,182 (42 फीसदी) वोटों का झटका लगा है। कांग्रेस ने 2012 में 22,531 वोट हासिल किए थे। अबकी लगभग दोगुना के करीब पहुंच कर 44,203 वोट जुटाए हैं। 21,672 (96 प्रतिशत) की बढ़ोत्तरी की है।
--
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें