एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

खेत से मवेशी भगाए तो फोड़ दिया सिर

Banda Updated Fri, 10 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

बांदा। जानवरों से फसल चरवाने पर टोकना युवक को भारी पड़ गया। दबंग ने लाठी से प्रहार कर उसका सिर फोड़ दिया। पुलिस ने मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कर ली लेकिन गिरफ्तारी नहीं की। घायल युवक ने बुधवार को डीआईजी से मुलाकात की।
और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन

महोबा के कबरई थानांतर्गत आजाद नगर की मीरा नामदेव ने डीआईजी को बताया कि कबरई निवासी धीरेंद्र अनुरागी आए दिन अपने मवेशियों से उसकी फसल चरवाता है। पहली अक्तूबर को दिन में 11 बजे उसका पुत्र राहुल खेत की रखवाली कर रहा था तभी धीरेंद्र के मवेशी खेत में घुस आए। राहुल ने रोका तो धीरेंद्र ने उस पर हमला कर दिया। सिर फोड़ दिया। जान से मारने की धमकी दी।
पुलिस ने धीरेंद्र अनुरागी के विरुद्ध धारा 323, 504, 506 का मुकदमा दर्ज किया। लेकिन गिरफ्तारी नहीं की। बृहस्पतिवार को अपने घायल पुत्र के साथ यहां डीआईजी से मिली। बताया कि थाना पुलिस अभियुक्त की गिरफ्तारी के बजाए उल्टा उसे एससीएसटी एक्ट में फंसाने की धमकी दे रही है। गंभीर चोट के बाद भी हल्की-फुल्की धारा में रिपोर्ट लिखी है। डीआईजी से अनुरोध किया कि समुचित धारा में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें