एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

मां-भाई को लहूलुहान कर फूंकने की कोशिश

Banda Updated Thu, 13 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

बांदा/खप्टिहा। शराब के लिए रुपये मांग रहे युवक ने हैवानियत की हदें पार कर दीं। मां और बड़े भाई को फरसा माकर लथपथ कर देने के बाद उन्हें कमरे में बंदकर मिट्टी का तेल छिड़क कर जिंदा फूंकने की कोशिश की। परिजनों ने उसे दबोच कर पुलिस के हवाले कर दिया। घायल मां-बेटे को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना कालिंजर थाना क्षेत्र के सढ़ा गांव की है। माला देवी (60) पत्नी मुलायम सिंह और उसके पुत्र मनोज सिंह (30) को मंगलवार की रात उसके छोटे पुत्र ने पहले फरसा मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। और फिर मां व भाई को उसी हालत में कमरे में बंद कर दिया। बाहर से मिट्टी का तेल छिड़क कर आग लगाने जा रहा था तभी घर के अन्य लोगों ने उसे दबोच लिया।
जिला अस्पताल में भर्ती मनोज ने बताया कि मां से शराब के लिए पैसे मांग रहा था। न देने पर उसने हम पर हमला कर दिया। उधर, थानाध्यक्ष एमपी वर्मा ने बताया कि जिस कमरे में मां और भाई किवाड़े बंद कर छिपे थे उसके दरवाजे आरोपी बबलू फरसे से तोड़ रहा था। जिंदा जलाने की कोशिश की उन्हें कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन

छोटे भाई अनिल की तहरीर पर बबलू के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया।
उधर, अविवाहित युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। अलोना (पैलानी) निवासी धनंजय (22) पुत्र वंश गोपाल गौतम ने मंगलवार की रात घर पर रस्सी से फांसी लगा ली। देर रात पिता ने उसे देखा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। उधर, त्रिवेणी (मटौंध) निवासी शीलू (14) पुत्री नत्थू ने मंगलवार की रात जहर खा लिया। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें