एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

टेंडर सील तोड़ने पर ठेकेदार के िखलाफ मुकदमा

Banda Updated Fri, 21 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

बांदा। सील बंद निविदा बाक्स को दबंगई पूर्वक फाटकर अपनी निविदा डालने और बदसुलूकी करने के मामले में मौदहा (हमीरपुर) की एक आपूर्ति कर्ता फर्म के प्रोपराइटर के विरुद्ध यहां कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है।
और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन

लघु सिंचाई खंड अधिशासी अभियंता (रिंग) रामेश्वर पटेल ने बताया कि सीमेंट आपूर्ति के लिए उनके कार्यालय से निविदा प्रकाशित हुई थी। निविदा बाक्स अपने निर्धारित समय पर शाम 3 बजे खंडीय लेखाधिकारी और अवर अभियंता की उपस्थिति मेें सीलबंद कर दी गई। इसी बीच 3 बजकर 5 मिनट पर मेसर्स सुहाने ब्रदर्स, थाना चौराहा, मौदहा (हमीरपुर) के प्रोपराइटर राकेश सुहाने आ गए और बलपूर्वक धमकी देते हुए निविदा बाक्स की सील फाड़ दी और अपना टेंडर बाक्स में डाल दिया।
सहायक अभियंता ने बताया कि शहर कोतवाली में श्री सुहाने के विरुद्ध धारा 353, 506, 427 और 314 आईपीसी का मुकदमा दर्ज करा दिया गया है। पुलिस अधीक्षक को भी पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की गई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें