बांदा। शराब के नशे में धुत युवक ने कुएं में छलांग लगाकर जान दे दी। एक अन्य घटना में युवक फांसी पर झूल गया। जसपुरा कसबा निवासी राजकुमार (30) पुत्र गंगा प्रसाद ने बुधवार की रात घर के सामने कुएं में छलांग लगा दी। आहट सुनकर पड़ोसी अपने घरों से बाहर आ गए। राजकुमार के परिजन भी पहुंच गए। चार घंटे की मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने जब तक बाहर निकाला उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक के पिता गंगा प्रसाद ने बताया कि वह शराब का लती था। कुएं में कूदने के पहले भी उसने शराब पी रखी थी। एक अन्य घटना में चिल्ला के कटरा मोहाल निवासी छुट्टन (18) पुत्र देवीदीन ने सूना मौका पाकर बुधवार को घर में खपरैल में मां की साड़ी से फंदा लगाकर जान दे दी। मृतक के पिता देवीदीन ने बताया कि वह चार दिनों पूर्व परिजनों के साथ कटनी (मध्य प्रदेश) से लौटा था। इस साल उसने हाईस्कूल परीक्षा पास की थी। कटनी में 11वीं में प्रवेश के लिए टीसी कटवाने आए थे। दिमागी असंतुलन बिगड़ने से जान दे दी।
और पढ़ें
उधर, कालिंजर थाना क्षेत्र के गड्डिहा निवासी सदरुन (20) पत्नी शफीक ने बृहस्पतिवार को सुबह और मुरवल (बबेरू) निवासी सुरेश (22) पुत्र राजेश्वर ने बुधवार की रात जहर खा लिया। दोनों घटनाओं के पीछे घरेलू कलह बताई गई। मटौंध निवासी रुचि (15) पुत्री अनिल ने बृहस्पतिवार को दोपहर खुद को ब्लेड मारकर लहूलुहान कर लिया। घर वालों के मुताबिक उसका मानसिक संतुलन ठीक नहीं था।