बांदा। मारपीट के आरोप में पूर्व प्रधान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। अदालत में पेश किए जाने के बाद उसे जेल भेज दिया। जमानत अर्जी पर सुनवाई 30 जुलाई को होगी। गिरवां थाना क्षेत्र के बड़ोखर बुजुर्ग गांव में 19 जुलाई 2012 को सुबह सुमन पत्नी बच्चू आपबीती सुनाने पूर्व प्रधान अशोक कुमार के घर गई थी। आरोप है कि वहां उसकी पत्नी और देवरानी आदि ने उसे मारा-पीटा। इस पर सुमन के पति बच्चू ने पूर्व प्रधान समेत पत्नी नीतू और देवरानी मालती व विमला के विरूद्ध मुकदमा दर्ज करा दिया। दोनों के बीच खेत को लेकर मुकदमा भी चल रहा है। उधर, अलीगंज चौकी पुलिस ने क्योटरा रेलवे क्रासिंग के पास कैलाश कुमार पुत्र मैकूलाल धुरिया को 315 बोर तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया। ब्यूरो
और पढ़ें