एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

शिक्षिका ने छात्र के कपडे़ उतरवाकर पीटा

Barabanki Updated Mon, 29 Jul 2013 05:33 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

बाराबंकी। शहर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत एक स्कूल में शिक्षिका द्वारा एक छात्र के कपड़े उतरवाकर पिटाई करने का मामला प्रकाश में आया है। आरोप है कि शिक्षिका की पिटाई से दहशत में आया छात्र बीमार हो गया। परिवारीजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। छात्र के पिता ने शिक्षिका के खिलाफ पुलिस से शिकायत की है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

देवां निवासी साबिर का सात वर्षीय पुत्र सुफियान शहर कोतवाली क्षेत्र के ओबरी में स्थित सैनिक पब्लिक स्कूल में कक्षा दो का छात्र है। रोज की तरह वह शनिवार को भी स्कूल पहुंचा। आरोप है कि इंटरवल के दौरान स्कूल में पढ़ाने वाली एक शिक्षिका ने सुफियान के शरीर से सारे कपड़े उतरवाकर उसकी जमकर पिटाई की। शिक्षिका का कहना था कि छात्र ने अपने क्लास की ही एक छात्रा की कॉपी में कुछ आपत्तिजनक शब्द लिख दिए। वहीं सुफियान का कहना है कि उसने किसी की कॉपी में कुछ नहीं लिखा था बल्कि उसके किसी अन्य साथी ने ऐसा किया था लेकिन शिक्षिका ने उसकी बात सुने बगैर ही छड़ी से उसकी जमकर पिटाई कर दी।
शिक्षिका की पिटाई का शिकार हुए छात्र को स्कूल छूटने के बाद घर पहुंचते ही बुखार आ गया। रविवार की सुबह छात्र के पिता साबिर ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराकर नगर कोतवाली पहुंचकर पुलिस को स्कूल की शिक्षिका के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के लिए प्रार्थना पत्र दिया। रविवार को स्कूल में छुट्टी होने के चलते पुलिस ने फिलहाल आगे की कार्रवाई सोमवार तक के लिए टाल दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें