एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

आईसीएसई रिजल्ट- नंबरों की बरसात से कोई खुश कोई मायूस

बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 09 May 2019 01:15 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

बरेली। आईसीएसई एग्जाम में भी विद्यार्थियों पर नंबरों की खूब बरसात हुई। हालांकि इसके बावजूद किसी के हिस्से में खुशी आई तो कोई अच्छे नंबर पाने के बाद भी मायूस रह गया। दरअसल नंबरों की बारिश के बीच न सिर्फ मंडल की फर्स्ट, सेकेंड और थर्ड टॉपर के बीच सिर्फ एक-एक नंबर का ही अंतर है बल्कि तमाम विद्यार्थी ऐसे भी हैं जो सिर्फ एक-दो नंबर पीछे रह जाने की वजह से टॉपर बनने की खुशी हासिल नहीं कर पाए। इन विद्यार्थियों में मायूसी छाई हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईसीएसई के रिजल्ट में एक इत्तफाक यह भी है कि मंडल के टॉपर की परसेंटेंज 2018 में भी उतनी ही थी जितनी इस बार है। पिछले साल हार्टमन सीनियर सेकेंड्री स्कूल के ही कृष 98.2 प्रतिशत अंक पाकर टॉपर बने थे और इस बार इतने ही अंक पाकर इसी स्कूल के क्षितिज सिंह। सेकेंड और थर्ड टॉपर के अंकों में जरूर पिछले साल के मुकाबले मामूली अंतर हैं। इस बार सेकंड टॉपर शाश्वत ने 98 प्रतिशत अंक पाए हैं जबकि पिछले साल सेकेंड टॉपर आयुष सक्सेना को 97.6 प्रतिशत अंक मिले थे। थर्ड टॉपर के अंक पिछले साल 97.4 प्रतिशत थे जो जो इस बार 97.8 प्रतिशत हैं।

खूब हुआ मुकाबला
इस बार एक ही अंक प्रतिशत पर कई दावेदार हैं। हार्टमन सीनियर सेकेंड्री स्कूल में टॉप टेन का ग्राफ देखें तो 96.8 प्रतिशत अंक पाने वाले छात्र दो, 96.4 पाने वाले भी दो और 95.4 प्रतिशत पाने वाले चार छात्र हैं। सेंट मारिया गोरेटी इंटर कॉलेज की टॉप टेन में 96.2 और 95.8 प्रतिशत अंक पाने वाली दो-दो छात्राए हैं। जीपीएम कॉलेज में दो छात्रों को 95.2 प्रतिशत अंक मिले हैं।
विज्ञापन


आईसीएसई टॉपर अंकों में पीछे
हाल ही में सीबीएसई 10वीं, 12वीं और आईएससी का रिजल्ट घोषित हुआ है। मगर सबसे कम अंक पाने वाले आईसीएसई का टॉपर रहा। आईसीएसई के टॉपर को 98.2 प्रतिशत मिले। जबकि सीबीएसई 10वीं में मंडल टॉपर को 99.2 प्रतिशत, 12वीं की टॉपर को 98.6 प्रतिशत और आईएससी के टॉपर को 99.25 अंक मिले थे।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें