‘स्वच्छ रेल स्वच्छ भारत-स्वच्छता पखवाड़ा’ के अंतर्गत आज 12वां दिन ‘स्वच्छ नीर दिवस’ के रूप में मनाया गया। 16 अगस्त से शुरू हुए इस पखवाड़े का समापन 31 अगस्त को होगा।
मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अरुण खुन्नू ने वाटर वाइंडिंग मशीनों, वाटर कूलरों का सफाई के निमित्त निरीक्षण किया और जल गुणवत्ता की जांच के लिए नमूने भरे। साथ ही इज्जतनगर मंडल के अधिकारियों एवं पर्यवेक्षकों ने स्टेशनों तथा रेल गाड़ियों में पेयजल के लिए फिल्टर प्लांट, जल आपूर्ति स्रोतों, पानी की टोंटियों, कार्यालयों, रेलवे कॉलोनियों, चिकित्सालयों, स्वास्थ्य इकाईयों एवं स्कूलों में स्थित सभी जल प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। यह भी सुनिश्चित किया कि सभी यात्री सेवा स्थलों जैसे प्रतीक्षालयों, विश्रामालयों, प्लेटफार्मों, गाड़ियों आदि में गुणवत्ता वाले पोर्टेबल वाटर की उपलब्धता सुनिश्चित कराएंगे। जन संपर्क अधिकारी इज्जतनगर राजेंद्र सिंह ने बताया कि किसी भी बिंदु पर जल आपूर्ति बाधित नहीं होने दी जाएगी।