एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

‘पढ़े भारत बढ़े भारत’कार्यशाला संपन्न

पवन चंद्रा
Updated Thu, 28 Mar 2019 01:37 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

बरेली। अर्बन कोऑपरेटिव बैंक के डीडीपुरम् स्थित सभागार में मंगलवार को सह समन्वयकों के ‘पढ़े भारत बढ़े भारत’ सहयोगात्मक पर्यवेक्षण कार्यक्रम के तहत दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन हुआ। उद्घाटन कोऑपरेटिव बैंक के सीईओ श्रीपाल कश्यप ने किया। उन्होंने शिक्षकों को बच्चों की शिक्षा के लिए सकारात्मक कार्य करने को प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला समन्वय प्रशिक्षण डॉ. बीपी सिंह और मुकेश भार्गव की पहल पर कार्यक्रम की रूपरेखा साझा की गई। लक्ष्मी शुक्ला ने प्रतिभागियों से उनके अनुभव के बारे में पूछा। नम्रता वर्मा ने ब्लॉकवार विद्यालयों में कराई गई गतिविधियों का प्रस्तुतीकरण वीडियो एवं पीपीटी के माध्यम से किया। उदित विक्रम सिंह एवं लक्ष्मी शुक्ला ने प्रश्न एवं पहेलियों के माध्यम से प्रश्नोत्तर किए। रूपेंद्र सिंह, वीरेंद्र सिंह तोमर, पंकज अरोरा ने ‘पढ़े भारत बढ़े भारत’ की गतिविधियां साझा की। डॉ. शिवानी यादव ने बच्चों से जुड़ी गतिविधियां साझा कीं। फिर बेस लाइन का प्रस्तुतीकरण पर चर्चा के बाद कार्यक्रम का समापन हुआ।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें