तहसील फरीदपुर के गांव कनमन के ग्रामीणों ने गांव में एक ही परिवार के दस लोगों पर होली की सार्वजनिक जमीन पर कब्जा कर झोपड़ी डालने के बाद चारा मशीन लगा दी। डीएम के यहां से मामला एसएसपी को जांच कराने के बाद कार्रवाई के लिए भेज दिया है।
ग्राम कनमन के कुंवरपाल, ब्रजलाल, मुकेश कुमार, राजाराम, रविंद्र और रामप्रकाश आदि ने डीएम को प्रार्थना पत्र देकर एक ही परिवार के दस लोगों पर होली जलाने वाली जमीन पर झोपड़ी डालकर चारा मशीन लगा लेने का आरोप लगाया है। आरोप है कि होली जलाने की जगह आरोपियों के घर के सामने है, इसलिए वह उसे अपनी बता रहे हैं, जबकि यह सार्वजनिक है। विरोध पर गुंडई करने लगते हैं। बाहर से बदमाशों को बुला लेते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि आरोपियों के नींव खुदवाने वाले दिन एसडीएम को सूचना दी गई थी। लेखपाल ने मौके पर जाकर नापजोख कर उस जमीन को होली की जगह बता दिया। इसके बाद भी आरोपी दबंगई के बल पर जमीन को कब्जा किए हैं। होली की जमीन को खाली कराने की मांग की गई। डीएम ने मामले की जांच कराकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कराने को एसएसपी को सौंप दिया है।