एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

बीसलपुर, मिनी बाईपास चौराहे की भी ठीक होंगी ट्रैफिक लाइट

Updated Sat, 02 Sep 2017 02:02 AM IST
विज्ञापन
बीसलपुर, मिनी बाईपास चौराहे की भी ठीक होंगी ट्रैफिक लाइट - फोटो : अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन

Next Article

बरेली।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला के मंथन के बाद शहर को सुधारने की कवायद लगभग शुरू हो चुकी है। सेटेलाइट और चौकी चौराहा पर ट्रैफिक लाइट बृहस्पतिवार से चालू कर दी गई। शुक्रवार को अयूब खां चौराहा और चौपुला चौराहा पर दिन भर काम चला। दिल्ली से आए माइक्रो इंफ्रा कंपनी के तकनीकी कर्मचारी इसे बना रहे हैं। बीसलपुर और मिनी बाईपास की लाइट का काम भी जल्द शुरू होगा।
नगर आयुक्त आरके श्रीवास्तव ने शुक्रवार को निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता अंबेडकर को निर्देश दिए किए चौपुला और अयूब खां चौराहे पर चल रहे ट्रैफिक लाइट के काम को गंभीरता से देखें। साथ ही किसी प्रकार की समस्या होने पर एसपी ट्रैफिक से मदद ले सकते हैं।
विज्ञापन

मुख्य अभियंता ने बताया कि चौकी चौराहा और सेटेलाइट पर ट्रैफिक सिग्नल के टाइमर को लेकर अभी समस्या है। इसे भी शुक्रवार को दुरुस्त किया गया। इसके साथ ही मिनी बाईपास और बीसलपुर रोड चौराहे के लिए भी कंपनी से कह दिया गया है वह एक हफ्ते में यहां भी काम शुरू कर देगी। नगर आयुक्त ने बताया कि इस कार्य में निगम 12 लाख रुपये खर्च कर रहा है। एक साल बाद यातायात पुलिस ही इसको मेनटेन करेगी।

अभी यह हैं हालात
बीसलपुर चौराहा पीलीभीत बाईपास जैसे व्यस्त मार्ग पर पड़ता है। यहां से जगतपुर और बीसलपुर के लिए रोड कटती है। ऐसे में यहां ट्रैफिक सिग्नल की काफी जरूरत है। मिनी बाईपास चौराहे पर भी ट्रैफिक सिग्नल खराब पड़े हैं, जबकि यहां से रामपुर रोड और मिनी बाईपास और शहर में आने के लिए वाहनों का जमावड़ा रहता है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें