एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

एयरफोर्स के पास मकानों के नक्शे पास कराने की मांग

Updated Thu, 03 Aug 2017 01:40 AM IST
विज्ञापन
एयरफोर्स के पास मकानों के नक्शे पास कराने की मांग - फोटो : बरेली, अमर उजाला
विज्ञापन

Next Article

बरेली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को क्रेडाई के अध्यक्ष रमनदीप सिंह के अगुवाई में शहर के डेवलपर्स ने केंद्रीय मंत्री संतोष कुमार गंगवार से मिलकर एयरफोर्स इलाके में मकानों के नक्शे पास कराने के लिए प्रयास करने की मांग की। उन्होंने कहा कि एयरफोर्स अथरिटी ऑफ इंडिया ने बीस किलोमीटर के दायरे में किसी भी तरह का निर्माण कार्य कराने पर पाबंदी लगा रखी है। इतनी दूरी में तो पूरा शहर की आ जाएगा। बीडीए में इसी को लेकर नक्शे पास होने में दिक्कत आ रही है। केंद्रीय रक्षा मंत्री और नागरिक उड्डयन मंत्री के बात करके इस पाबंदी को हटवाया जाए। केंद्रीय मंत्री ने दोनों मंत्रियों से बात करके समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया। इस मौके पर डेवलपर्स धर्मेंद्र गुप्ता, सुनील गुप्ता, हरदीप सिंह ओवराय, शंकर अग्रवाल, भावेश अग्रवाल, प्रिंस छाबड़ा आदि मौजूद रहे।

29 जुलाई को कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम की अध्यक्षता में सर्किल रेट को लेकर आई आपत्तियों का निस्तारण किया गया। जिन लोगों को दिक्कत थी उस बैठक में आकर अपनी बात रखनी चाहिए थी। डीएम को भी सर्किल रेट पर फैसला लेना होता है। इसलिए कभी भी रियल एस्टेट से जुड़े कारोबारी उनसे मिलकर अपनी दिक्कतें बता सकते हैं- जगतपाल सिंह, एडीएम फाइनेंस
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें