एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

बकाया वसूले बिना कैसे खोली सील, कहीं घालमेल तो नहीं

पवन चंद्रा
Updated Mon, 08 Apr 2019 12:58 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

बरेली। संजय कम्युनिटी हॉल पर नगर निगम का 15 करोड़ रुपये टैक्स बकाया है। पिछले दिनों इसे सील किया गया था लेकिन टैक्स वसूले बिना सील खोल दी गई। इस पर नाराजगी जताते हुए मेयर उमेश गौतम ने नगर आयुक्त सैमुअल पॉल एन. को पत्र लिखा है। उन्होंने पूछा है कि बिना टैक्स वसूले सील कैसे खोली, इसके लिए जिला प्रशासन से कोई आश्वासन मिला है या कोई घालमेल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संजय कम्युनिटी हॉल का संचालन बीडीए के पास है और लंबे समय से इसका टैक्स जमा नहीं हो रहा है। इसके चलते इस पर 15 करोड़ रुपये का टैक्स बकाया हो चुका है। वहीं, बीडीए इसकी मरम्मत पर करीब साढ़े तीन करोड़ रुपये खर्च कर चुका है। नगर निगम टैक्स मांगता है तो बीडीए मरम्मत की राशि मांगने लगता है। इसको लेकर लंबे समय से नगर निगम और बीडीए में तनातनी है। पिछले दिनों मामला कमिश्नर के पास भी पहुंचा लेकिन कोई समाधान नहीं हो सका। वहीं, मार्च में टैक्स वसूली की कार्रवाई के दौरान नगर निगम टीम ने इसे सील कर दिया लेकिन दो दिन बाद ही सील खोल भी दी गई। मेयर को जब यह संज्ञान में आया कि बिना टैक्स वसूले सील खोली गई तो शनिवार को उन्होंने नाराजगी जताते हुए नगर आयुक्त को पत्र लिखकर सील खोलने का कारण पूछा है।

संजय कम्युनिटी हाल पर 15 करोड़ टैक्स बकाया है, मगर फिर भी उसकी सील खोल दी गई है। नगर आयुक्त को पत्र लिखकर पूछा है कि ऐसा क्यों हुआ, कहीं कोई घालमेल तो नहीं किया गया है। - उमेश गौतम, मेयर
विज्ञापन


संजय कम्युनिटी हॉल बीडीए के पास था। बीडीए अफसरों ने टैक्स निर्धारण गलत होने की बात कही है। सरकारी विभाग है, इसलिए दोबारा पैमाइश करने को कहकर सील खुलवा दी गई। - सैमुअल पॉल एन., नगर आयुक्त
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें