एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव में पूरी ताकत से लग जाएं कार्यकर्ता

पवन चंद्रा
Updated Thu, 10 Jan 2019 01:45 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

बरेली। भाजपा जिला प्रभारी स्वतंत्र प्रकाश गुप्ता ने कहा कि 15 जनवरी से तीन मार्च तक कार्यकर्ता मंडल, सेक्टर और बूथों पर जाकर कार्यक्रम क्रियांवित करें। आगामी लोकसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशी को जिताने के लिए पूरी ताकत लगा दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

अर्बन कोआपरेटिव बैंक सभागार में बुधवार को हुई बैठक में उन्होंने बताया कि 15 जनवरी से तीन मार्च के बीच ‘मेरा परिवार, भाजपा परिवार’ ‘कमल ज्योति संकल्प’ ‘मन की बात’ ‘मोटर साइकिल रैली’ एवं ‘सेक्टर संयोजक सम्मेलन’ किए जाएंगे। इनको विधानसभा, क्लस्टर और बूथ स्तर पर आयोजित कराने में जनता को जोड़ें। केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री संतोष गंगवार ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने अनारक्षित वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण देकर ऐतिहासिक काम किया है। सांसद धर्मेंद्र कश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री ने अनारक्षित वर्ग को आरक्षण देकर सबका साथ, सबका विकास नारे को साकार किया है। जिलाध्यक्ष रविंद्र सिंह राठौर ने मकर संक्रांति को समरसता दिवस के रूप में मनाने की अपील करते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ता इस दिन अनुसूचित जाति जनजाति की बस्तियों में जाकर खिचड़ी भोज कराएं। बैठक में संजीव अग्रवाल, सुरेश गंगवार, रामगोपाल मिश्रा, वीरेंद्र गंगवार वीरू, गुलशन आनंद, आदेश प्रताप सिंह, प्रदीप पुष्कर, दिगंबर पटेल, पवन शर्मा, अंकित शुक्ला, चंचल गंगवार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें