एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने विश्वविद्यालय में हंगामा

ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली Updated Wed, 14 Dec 2016 01:42 AM IST
विज्ञापन
ABVP activists University furore - फोटो : बरेली, अमर उजाला
विज्ञापन

Next Article

विभिन्न समस्याओं लेकर एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन में हंगामा कर दिया। कुलपति ऑफिस के बाहर रोके जाने पर उनकी कुलसचिव से नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रों की मांग थी कि छात्रवृत्ति का डाटा मिस मैच होने के कारण संशोधन की तारीख बढ़ाकर पंद्रह दिसंबर की जाए। बीकॉम के फार्म भरने में आ रही दिक्कतों को दूर किया जाए। लॉ की परीक्षाएं कोर्स पूरा न होने के कारण आगे बढ़ाई जाएं। एकल विषय में प्रवेश की समय बाध्यता खत्म की जाए। बीबीए और बीसीए के प्रवेश पत्र पर पेपर शेडयूल एड किया जाए और फार्मेसी लैब में प्रयोग के लिए छात्रों को केमिकल उपलब्ध कराए जाएं। महानगर संगठन मंत्री राहुल चौहान की अगुवाई में विश्वविद्यालय पहुंचे कार्यकर्ता  कुलपति कार्यालय में जाना चाहते थे पर उन्हें रोक दिया गया। आधा घंटा तक कार्यकर्ता विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते रहे। बाद में कुलसचिव साहब लाल मौर्या उनकी बात सुनने पहुंचे तो कार्यकर्ता उनके नोकझोंक करने लगे। करीब बीस मिनट तक छात्रों की भीड़ ने उनको बीच में घेरा रखा। कुलसचिव ने समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन दिया। इस मौके पर गौरव यादव, आयुश शर्मा, सुमित यादव,अक्षत सिंह, विकास गंगवार, रजत पवन, प्रशांत, पंकज आदि शामिल थे7 
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें