एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

केंद्रीय विद्यालय में छात्र परिषद का गठन

Basti Updated Sat, 14 Jul 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

बस्ती। सीडीओ ने कहा कि छात्र परिवार, समाज के साथ ही राष्ट्र के भविष्य होते हैं। छात्र परिषद का गठन एक सराहनीय कदम है। इससे छात्रों को दायित्व बोध विकसित होगा। छात्र आत्मनिर्भर होकर राष्ट्र निर्माण में अपने दायित्वों व कर्त्तव्यों को बखूबी निभा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीडीओ आरए मौर्या शुक्रवार को केंद्रीय विद्यालय में नवगठित छात्र परिषद के शपथ ग्रहण समारोह को संबोधित कर रहे थे। इससे पूर्व प्राचार्य आरसी मिश्रा ने पुष्प गुच्छा भेंट करके सीडीओ का स्वागत किया। छात्राओं ने स्वागत गीत के जरिए मुख्य अतिथि का स्वागत किया। प्राचार्य आरसी मिश्रा ने नवगठित छात्र परिषद के पदाधिकारियों को पद एवं दायित्व निर्वहन की शपथ दिलाई। छात्र परिषद के स्कूल कैप्टन सौरभ श्रीवास्तव ने केंद्रीय विद्यालय संगठन की शिक्षा-पद्धति की सराहना करते हुए परिषद के महत्व पर प्रकाश डाला। स्कूल कैप्टन गर्ल्स कुमारी सविता पांडेय ने विद्यालय एवं केंद्रीय विद्यालय संगठन की गरिमा एवं प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला। कहा कि विद्यालय की प्रगति एवं विकास में छात्र परिषद की महत्ता पर वह लोग विशेष ध्यान देंगे। स्कूल के विद्यार्थियों ने संगीत और नृत्य के जरिए अतिथियों का मन मोह लिया। विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक विजय कुमार वर्मा ने मुख्य अतिथि व अन्य अतिथियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। समारोह का संचालन रमेश कुमार मिश्र ने किया।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें