एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

स्वास्थ्य योजनाओं का मरीजों को दिलाएं लाभ

Basti Updated Fri, 01 Mar 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

बस्ती। मंडलीय अपर निदेशक ने गुरुवार को दिन में जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। चिल्ड्रेन वार्ड में बीएचटी सही से न भरे जाने का मामला प्रकाश में आया। उन्होंने रिकॉर्ड मेंटेन कर इलाज का पूरा ब्योरा अंकित करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपर निदेशक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण डॉ. जेपी पांडेय सुबह के 10.30 बजे जिला अस्पताल पहुंच गए। ओपीडी गैलरी में खड़े होकर कुछ मरीजों से पर्चियां लेकर इलाज का जायजा लिया। उसके बाद वे सीधे चिल्ड्रेन वार्ड पहुंचे। तब तक उनके आने की सूचना मिलते ही प्रमुख अधीक्षक डॉ. पीके सिंह व वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. वीएस त्रिपाठी भी पहुंच गए। वार्ड में भर्ती मासूमों के परिवार वालों से मिल रहीं सुविधाओं की जानकारी ली। बीएचटी पर अधूरी सूचनाएं अंकित थीं। उन्होंने बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. एसके गौड़ को बीएचटी पर इलाज का पूरा ब्योरा समय से अंकित करने का निर्देश दिया। यहां से वे क्षेत्रीय निदान केंद्र, सर्जिकल वार्ड, इमरजेंसी का निरीक्षण करने पहुंचे। इमरजेंसी में सर्जिकल ट्रे में सभी उपकरणों को उचित तरीके से रखने को कहा। बताया कि कमियों को दुरुस्त करने का अवसर दिया गया है। जल्द ही वे दोबारा आकर अस्पताल का हाल देखेंगे। कहा कि ईएनटी, रेडियोलॉजी, कार्डियोलॉजी आदि विभागों में डॉक्टर न होने से सेवा प्रभावित हो रही है। शासन से पत्र व्यवहार कर जल्द ही स्थिति में सुधार लाने की कोशिश की जाएगी।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें