भानपुर। स्थानीय सीएचसी पर मंगलवार को 22 अप्रैल से चलने वाले खसरा रक्षक अभियान के लिए प्रशिक्षण का आयोजन किया गया।
सीएचसी पहुंचे प्रभारी सीएमओ ने प्रशिक्षण में कहा कि सभी लोग अभियान को सफल बनाने के लिए अपनी तैयारी पूरी कर लें। टीकाकरण अभियान में क्षेत्र में आने वाली किसी भी समस्या के बारे में तत्काल सीएचसी अधीक्षक को सूचित करें। डॉ. एके चौधरी ने अभियान में बरती जाने वाली सावधानी और टीकाकरण के बारे में विस्तार से बताया। इस अवसर पर एआरओ जेपी श्रीवास्तव, वीपीएम ईश्वर चंद्र पांडेय, रंजन श्रीवास्तव, एसके यादव, एएन सिंह, निर्मला श्रीवास्तवा, नीता सिंह, गायत्री, बीना, इंद्रावती, कुसमावती, सतीश कुमार सहित अन्य स्वास्थ्य कार्यकर्ता और एएनएम मौजूद रहीं।