बस्ती। भारी बारिश लोगों के लिए मुश्किलें खड़ी कर रही है। लगातार हो रही बारिश के चलते नदियों का जल स्तर बढ़ने लगा है। शुक्रवार को घाघरा लाल निशान के पास चली गई थी। मगर शनिवार को उसकी रफ्तार में कुछ कमी आई है। शनिवार को घाघरा लाल निशान से नीचे चली गई। वहीं कुआनो के लाल निशन से ऊपर पहुंचने पर लोगों की मुश्किलें बढ़ गई है। हालांकि घाघरा नदी के पानी का दबाव बीडी बंधे पर कम नहीं हुआ है। कप्तानगंज के पास धुसवां बांध भी दबाव की हालत में ही है। बंध के किनारे रह रहे लोग चिंतित हैं।
तीन दिनों से दिन रात लगातार हो रही बारिश ने नदियों का जलस्तर बढ़ने लगा है। पानी बढ़ने के चलते बंधे पर दबाव बढ़ गया है। शनिवार को उल्टा हो गया। आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, घाघरा का पानी 92.7 से घटकर 92.6 मीटर रह गया है। वहीं कुआनो का जलस्तर बढ़ रहा है। शनिवार को कुआनो 81.88 मीटर पर रही। हालांकि कुआनो खतरे के निशान से अभी एक मीटर 76 सेमी नीचे है। फिर भी पानी का दबाव बढ़ने के चलते कई जगह बंधों पर दबाव बढ़ गया है। दुबौलिया क्षेत्र में बीडी बंधे पर पानी का दबाव बरकरार है। जिस तरह से लोगों को राहत मिलनी चाहिए वह नहीं मिल पा रही है। इस क्षेत्र के लोगों का कहना है कि लगातार हो रही बारिश ने उनकी नींद उड़ा कर रख दी है। इधर, कप्तानगंज क्षेत्र में धुसवां बांध पर दबाव बना हुआ है। कप्तानगंज क्षेत्र के दर्जन भर गांव के लोग सांसत में हैं।
डीएम अनिल कुमार दमेले का कहना है कि तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश ने स्थिति काफी खराब कर दी है। उन्होंने नदियों के जल स्तर पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। हर स्थिति से निपटने के लिए जिला प्रशासन तैयार है।