एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

गांवगोड़िया के घरों में घुस रहा नाली का पानी

Basti Updated Fri, 30 Aug 2013 05:35 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

बस्ती। नगर पालिका परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या-15 मोहल्ला गांवगोड़िया में नाली अवरुद्ध हो जाने से मोहल्लेवासियों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इसके चलते सड़क पर पिछले तीन महीने से पानी भरा हुआ है। यहां के लोगों को आने-जाने के लिए पानी से होकर जाना पड़ रहा है। मोहल्ले के लोगों ने डीएम से मिलकर समस्याओं के समाधान की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शब्बीर अहमद, मोहम्मद वसीम, राम गोपाल, चंद्रभान चौधरी, वजीर अहमद, राम वचन चौधरी, वीरेंद्र कुमार, मो. फहीम, जोगेंद्र, हाजी अजमत अली, रामचरन, नजीर अहमद, एजाज, मो. दाउद, मो. शरीफ, बरकत अली, रामचरन, कृष्ण कुमार, राहुल कुमार, मो. शरीफ आदि ने डीएम से मिलकर कहा कि मोहल्ले की सड़क पर पिछले तीन महीने से पानी भरा हुआ है। कहा कि ईद के दिन भी लोगों को नमाज पढ़ने के लिए गंदे पानी से होकर जाना पड़ा। इसके चलते कई लोग पानी में गिर भी गए। कहा कि कुछ लोगों ने नाली पर कब्जा कर लिया है, जिससे सड़क पर पानी लग गया है। जब वे लोग कब्जा हटाने की बात करते हैं तो झगड़े की नौबत आ जाती है। मोहल्ले के लोगों ने डीएम से बंद नाली को खोलवाने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें