एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

100 और 108 नंबर पर नहीं मिला रिस्पांस

Basti Updated Sun, 08 Jun 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

बस्ती। कोतवाली क्षेत्र के कटरा चुंगी के पास सड़क किनारे एक युवती बेसुध पड़ी रही, मगर उसकी मदद के लिए दो घंटे तक न तो पुलिस पहुंची और न ही सरकारी एंबुलेंस। आसपास के लोगों की सूचना के बाद सीओ सिटी की पहल पर युवती को जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ितों की तत्काल मदद के लिए पुलिस की ओर से इमरजेंसी नंबर 100 और स्वास्थ्य विभाग की ओर से एंबुलेंस के लिए 108 नंबर की व्यवस्था है। मगर आपात स्थिति में ये दोनों नंबर दगा दे जाते हैं। गुरुवार की शाम कटरा चुंगी के पास एक युवती बदहवाश सी सड़क के बीचोबीच जा रही थी। लोगों ने उसे कई बार वाहनों की चपेट में आने से बचाया। अंत में वह बेहोश होकर सड़क के किनारे गिर गई। उसके गिरते ही लोगों की भीड़ जमा हो गई। किसी ने 100 डायल किया तो किसी ने एंबुलेंस के लिए 108 नंबर, मगर रिस्पांस दोनों नंबरों पर नहीं मिला। फोन न उठने से हताश लोगों ने सीओ सिटी को घटनाक्रम की जानकारी दी। इसके बाद करीब सवा नौ बजे कोतवाली पुलिस पहुंची। इसके बाद 108 नंबर की एंबुलेंस भी पहुंच गई। बेसुध युवती को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसका उपचार शुरू किया। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि युवती मानसिक रूप से अस्वस्थ है। उसका इलाज किया जा रहा है। बहरहाल जो भी हो स्थानीय लोगो की मदद के चलते उसकी जान बच गई।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें