एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

तय समय में दें समाजवादी पेंशन

Basti Updated Sun, 08 Jun 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

बस्ती। मंडलायुक्त अरविंद कुमार द्विवेदी ने राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम, समग्र ग्राम योजना, लोहिया आवास, विद्युतीकरण समेत शासन की प्राथमिकता वाले 97 बिंदुओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने सामाजिक सहायता कार्यक्रम तहत प्राप्त आवेदन पत्रों के तत्काल निस्तारण का निर्देश दिया। शुक्रवार को बस्ती, संतकबीरनगर और सिद्धार्थनगर के डीएम के साथ बैठक में कमिश्नर ने आवेदन पत्रों की औपचारिकताएं पूर्ण कराकर सहायता राशि का वितरण कराने को कहा। इसी प्रकार समाजवादी पेंशन योजना की घोषित समय सारिणी के अनुरूप आवेदन पत्रों स्वीकृति पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश स्तरीय बैठक के लिए प्रगति सूचनाओं का पुन: सत्यापन कराना जरूरी है। अधूरे कार्यों को अविलंब पूरा कराने का निर्देश दिया। समग्र ग्रामों की समीक्षा में मंडलायुक्त ने निर्देश दिया कि लोक निर्माण विभाग वर्ष 2012-13 तथा 2013-14 के समग्र ग्रामों में अभियान चलाकर इस महीने अनिवार्य रूप से कार्य पूरा करा ले। राजीवगांधी विद्युतीकरण योजना के अनुश्रवण के समय आयुक्त ने कहा कि सभी तहसीलों में विद्युत सबस्टेशनों का निर्माण प्रस्तावित है। अधिकांश में सिविल कार्य चल रहे हैं। विद्युत आपूर्ति के कार्यों को भी साथ साथ संचालित कर सबस्टेशनों के निर्माण तथा क्षमता विस्तार का कार्य पूरा कराएं। डीएम अपने स्तर पर इस योजना की प्रभावी समीक्षा करें। कार्य में जहां कहीं भी गतिरोध हो उसे दूर कर प्रगति में सुधार लाएं। आंगनबाड़ी केंद्रों के भवनों के निर्माण की समीक्षा में बताया गया कि सिद्धार्थनगर और बस्ती में आठ-आठ नए भवनों का निर्माण कार्य पूरा कराया गया। संतकबीरनगर के छह केंद्रों के भवन बने हैं। आयुक्त ने कार्यदायी एजेंसी को निर्देश दिया कि वह लक्ष्य के अनुरूप भवनों का निर्माण तत्काल पूरा कराए।
आयुक्त ने जनपदवार प्रस्तावित लोहिया आवासों के लक्ष्य तथा इसकी अब तक प्रतिपूर्ति की समीक्षा की। उन्होंने मुख्य विकास अधिकारियों को आवासों के निर्माण की प्रगति की दैनिक समीक्षा करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने छात्रवृत्ति वितरण, मृदा परीक्षण, तालाब सुधार, केसीसी, पशु पालन कार्यक्रम, कल्याण पेंशन तथा राष्ट्रीय कृषि विकास कार्यक्रमों, औद्यानिक विकास और मनरेगा में संचालित परियोजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने जिलाधिकारियों को पिछड़ा क्षेत्र अनुदान निधि के अवशेष कार्यों को पूरा कराने के लिए निरंतर बैठकें करने का निर्देश दिया।
बैठकों में बस्ती डीएम अलिन कुमार दमेले, सिद्धार्थनगर एसपी मिश्र, संतकबीरनगर भरत लाल राय, तीनों सीडीओ तथा संयुक्त विकास अयुक्त एनएन राय, अपर आयुक्त प्रशासन, अपर जिलाधिकारी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें