बस्ती। महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के जिला कार्यकारिणी की बैठक बुधवार को बैरिहवां स्थित संगठन के कार्यालय पर हुई। इसमें महिला आंगनबाड़ी कर्मचारियों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बाद में सीएम को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा गया। संगठन के मंडल अध्यक्ष शिवसागर पांडेय, जिलाध्यक्ष रतन बाला श्रीवास्तव, मंत्री मिथिलेश पांडेय ने कहा कि सीएम के आश्वासन पर भी अब तक अमल नहीं हो पाया। विभागीय मंत्री शासन और निदेशालय के अधिकारियों से हुए समझौते को लागू नहीं कर रहे हैं। हॉट कुक्ड योजना को एनजीओ के हाथ में देने का प्रयास किया जा रहा है। बैठक के बाद 12 सूत्रीय ज्ञापन जिला प्रशासन के जरिए सीएम को भेजा गया। इस मौके पर सनोज शुक्ला, उषा शर्मा, कोकिला मिश्रा, रानी सिंह, कुसुम चौधरी, उर्मिला देवी, इंद्रमती, चंद्रप्रभा, सुमनलता आदि मौजूद रहे।