बस्ती। तहसील दिवसों में आए प्रार्थनापत्रों के निस्तारण में उदासीनता को लेकर एसीओ रुधौली के विरुद्ध विभागीय और दंडात्मक कार्रवाई के लिए एसडीएम ने एसओसी को लिखा है। एसओसी अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि पत्र मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
एसडीएम रुधौली चंद्रशेखर मिश्र ने बताया कि ग्राम रौहनिया निवासी अब्दुल सलाम पुत्र अब्दुल कुददूस ने तीन जून 2014 को प्रार्थनापत्र देकर खेत की पैमाइश करने की मांग की थी। आरोप लगाया था कि उसकी गैरमौजूदगी में लेखपाल ने गलत पैमाइश कर दी। बताया कि जब इसकी जांच एसीओ रुधौली से कराई गई तो उन्होंने प्रभावी जांच न कर उसे टाल दिया। बताया कि एसीओ ने विधि विरुद्ध स्पष्टीकरण लिया है। इस तरह एसीओ ने प्रकरण के निस्तारण में हीलाहवाली की। एसीओ को लेखपाल से स्पष्टीकरण मांगने के बजाए मौके पर जाकर समस्या का निस्तारण करना चाहिए था। जो कि उन्होंने नहीं किया। बताया कि तहसील दिवस में आए प्रार्थनापत्रों का गुणवत्ता परक निस्तारण किया जाना मुख्यमंत्री की सर्वोच्च प्राथमिकता में शामिल है। मगर एसीओ ने प्रकरण निस्तारण में कोई रुचि नहीं ली। इस लिए उनके विरुद्ध विभागीय एवं दंडात्मक कार्रवाई के लिए एसओसी को लिखा गया है।