एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

क्राइम ब्रांच ने दो युवकों को उठाया

Basti Updated Sat, 11 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

बस्ती। कोतवाली थाना क्षेत्र के कंपनी बाग क्षेत्र में स्थित एक रेस्टोरेंट में बैठे दो युवक क्राइम ब्रांच की टीम से उलझ गए। उन लोगों ने क्राइम ब्रांच के लोगों से आईकार्ड दिखाने को कहा। आई कार्ड देखते ही दोनों युवकों ने भागने की कोशिश की, मगर टीम के सदस्यों ने उन्हें दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को दिन में ढाई बजे के करीब क्राइम ब्रांच की टीम को सूचना मिली कि दो युवक बड़ी मात्रा में रुपये लेकर कंपनी बाग के निकट स्थित एक रेस्टोरेंट में बैठे हैं। टीम ने वहां पहुंचकर युवकों को साथ चलने को कहा। युवक एतराज जताते हुए टीम के सदस्यों से भिड़ गए और आईकार्ड दिखाने को कहा। आईकार्ड देखने के बाद दोनों युवक दहशत में आ गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोनों युवक भागने लगे। टीम के सदस्यों ने उन्हें दौड़ा कर पकड़ लिया। इस घटना से रेस्टोरेंट में कुछ देर तक अफरातफरी का माहौल रहा। इसी बीच किसी ने एक्सिस बैंक का एटीएम तोड़ने की अफवाह फैल गई। थोड़ी ही देर में वहां भीड़ लग गई।
क्राइम ब्रांच के प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि युवक सिद्धार्थनगर जनपद के व्यापारी परिवार से जुड़े हैं। वहीं कोतवाली के एसएसआई गंगेश शुक्ल ने बताया कि युवकों का शांतिभंग में चालान कर दिया गया। इनके नाम हिमांशु और अनवर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें