एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

39 किलो गांजा, 4 कुंतल डोडा जब्त

Bhadohi Updated Sat, 01 Jun 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

गोपीगंज (भदोही)। कोइरौना थाना क्षेत्र के भमौरी गांव में क्राइम ब्रांच और पुलिस विभाग की टीम ने शुक्रवार को छापेमारी कर बोरों में भरे 52 लाख रुपये और लगभग पौने पांच कुंतल मादक पदार्थ बरामद किया। इतने बड़े पैमाने पर मादक पदार्थों की बरामदगी से पुलिस प्रशासन के कान खड़े हो गए। गृहस्वामी सहित उसकी पत्नी और दो बच्चों को पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने दो सफारी और एक मैक्स मालवाहक को भी कब्जे में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्राइम ब्रांच, गोपीगंज और कोइरौना थाने की संयुक्त पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार को सुबह भमौरी गांव में शिवलोचन तिवारी के यहां छापा मारा। इससे वहां हलचल मच गई। तलाशी के दौरान घर के अंदर से 39 किलो गांजा, 439 किलो डोडा (अफीम का छिलका), एक किलो अफीम और तीन बोरे में अफीम के छिलके का पाउडर सहित बोरों में भरे नोट बरामद हुए। साथ ही दो टाटा सफारी और एक मैक्स मालवाहक भी पुलिस ने मौके से अपने कब्जे में ले लिया। वाहनों की जांच-पड़ताल चल रही है। बोरे में भरे मादक पदार्थ सहित नकद को पुलिस लादकर गोपीगंज थाने ले आई। पुलिस अधीक्षक वीके दीक्षित की मौजूदगी में कई सीओ और दरोगाओं ने मिलकर बोरे में भरे नोटों को बाहर निकालकर गिनती की। गिनती में करीब 52 लाख रुपये मिले हैं। पुलिस ने गृहस्वामी शिवलोचन तिवारी सहित उनकी पत्नी और दो लड़कों को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। इस बीच नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो लखनऊ के अधीक्षक केपी तिवारी भी गोपीगंज थाने पर पहुंच गए। बताया जाता है कि शिवलोचन के खिलाफ ऊंज और कोइरौना में भी मादक द्रव्य की तस्करी का मुकदमा पंजीकृत है और वह कई बार पकड़ा भी जा चुका है। उसका भाई नीरज तिवारी विगत माह 70 किलो गांजे के साथ ऊंज में पकड़ा गया था। वह जेल में है। पुलिस के मुताबिक शिवलोचन तिवारी लंबे समय से मादक पदार्थों की तस्करी का कार्य कर रहा है। इसके लिए उसने दो सफारी और एक मैक्स वाहन भी रखे हुए हैं। यह मादक पदार्थों की तस्करी पूर्वांचल के विभिन्न जनपदों के अलावा गैर प्रांतों में भी करता था। पुलिस कप्तान वीके दीक्षित के मुताबिक मादक पदार्थों को बाहर भेजने के लिए मंगाया गया था।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें