बिजनौर। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के कार्य को विस्तार देने और स्वयं सेवकों में राष्ट्रीय भक्ति का संचार करने के लिए आरएसएस के पंाचवे सरसंघचालक केसी सुदर्शन वर्ष 2004 में बिजनौर जिले में भी आए थे और गरीबों के लिए नि:शुल्क चिकित्सा को जिले में चल चिकित्सालय की स्थापना की थी। आरएसएस के पूर्व सरंसघचालक केसी सुदर्शन के निधन पर जिले भर में स्वयंसेवकों के अंदर शोक की लहर दौड़ गई है। नगीना के हिंदू इंटर कालेज में उनके द्वारा दिए गए ओजस्वी भाषण को अभी कार्यकर्ता नहीं भूल पाए हैं।
आरएसएस के पूर्व सरसंघ चालक केसी सुदर्शन नवंबर वर्ष 2004 को नगीना के हिंदू इंटर कालेज में तीन दिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण वर्ग में 1300 कार्यकर्ताओं को राष्ट्रभक्ति का पाठ पढ़ाने के लिए आए थे। इस दौरान द्वारिकेश शुगर इंडस्ट्री द्वारा चल चिकित्सालय के लिए एक एंबुलेंस दी गई थी। चलचिकित्सालय की शुरूआत जिले में केसी सुदर्शन जी ने ही की थी। स्वयंसेवकों को संबांधित करते हुए जो शब्द उन्हेांने कहे थे वे आज भी जिले के कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा दायक है। आरएसएस के पूर्व नगर कार्यवाह प्रशांत महर्षि व प्रचार प्रमुख मयंक मयूर के अनुसार केसी सुदर्शन जी ने अपना पूरा जीवन राष्ट्र के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने प्रशिक्षण शिविर में कार्यकर्ताओं को अनुशासन, चरित्र, राष्ट्रभक्ति और भाईचारे का ऐसा पाठ पढ़ाया था, जिसे कार्यकर्ता नहंी भूले हैं। जिला संघचालक टीसी अग्रवाल, विकास प्रचार प्रमुख महेशचंद आदि का कहना है कि पूर्व सरसंघचालक के निधन से सभी स्वयंसेवकों को भारी आघात लगा है।