एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

जिले की शख्सीयतों का होगा सम्मान

Bijnor Updated Sun, 07 Oct 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

बिजनौर। बिजनौैैर रत्न पुरस्कार समारोह समिति की बैठक में अनेक क्षेत्रों में जनपद का नाम रोशन करने वाली शख्सीयतों को सम्मानित करने के लिए बिजनौर रत्न पुरस्कार समारोह प्रदान करने का निर्णय लिया गया। किसान नेता टिकैत को जन्मदिवस पर उन्हें याद किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजनौर क्लब में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए एएमए सुनील यादव व नजीबाबाद चेयरमैन मौअज्जम खां ने कहा कि जनपद की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए यह पुरस्कार देने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने जनपदवासियों से शिक्षा, उद्योग, खेल, साहित्य, पत्रकारिता, विज्ञान, कला, विधि, कृषि, राजनीति व समाज सेवा करने वालों के नाम क्लब समिति को देने की अपील की। बैठक में तहसील स्तर पर भी वर्किंग कमेटी बनाने का निर्णय लिया गया। बैठक में वरिष्ठ सर्जन डा.प्रकाश, बिजनौर मिल के प्रशासनिक अधिकारी एके सिंह, प्रोफेसर वीके त्यागी, पूर्व चेयरमैन जावेद आफताब, एडी नफीस कुरैशी, विनय, डा.सूर्यमणि रघुवंशी, मौलाना अनवार उल हक, नरपाल मलिक, प्रभा चौधरी, कमलेश भुईयार, अरुण कुमार, संजीव तोमर, रमेश चंद, अजय राणा, ललित चौधरी, रघुवंश चिकारा, अनमोल प्रधान, ओमकार प्रधान, सचिन चौधरी, शआदत हुसैन, इरशाद अतहर, जयराम पुरुषार्थी, डा. नीरज चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें