एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

चोरी की कार समेत दो पकड़े

Bijnor Updated Sat, 22 Dec 2012 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

नूरपुर। पुलिस ने चोरी की कार सहित दो बदमाशों को पकड़ा है। दोनाें का चालान कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष सतीश शर्मा ने बताया कि गुरुवार की रात करीब आठ बजे पुलिस ने शहीद तिराहे के पास कार में सवार दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए बदमाशों ने अपने नाम संजीव उर्फ अन्नु गुर्जर निवासी गांव कथाना थाना सैदनंगली जेपीनगर एवं अकबर निवासी गांव सैना थाना सिंभावली जनपद हापुड़ बताए हैं। तलाशी लेने पर संजीव के पास से तमंचा, दो कारतूस तथा अकबर से चाकू बरामद हुआ। बदमाशों से बरामद हुई कार भी चोरी की निकली। थानाध्यक्ष के मुताबिक पकड़ा गया संजीव सैदनंगली थाने का हिस्ट्रीशीटर है। उस पर लूट के नौ मुकदमे दर्ज हैं। इसके अलावा गजरौला, हसनपुर, सिविल लाइन मुरादाबाद, फरीदाबाद, एवं हरियाणा के अंबाला में दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें