एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

हादसों मे तीन की मौत, कई घायल

Bijnor Updated Thu, 21 Feb 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

नजीबाबाद। कोटद्वार मार्ग पर दो सड़क हादसों में एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी, जबकि दोनों घायल समीपुर के बताए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

देर शाम कोटद्वार मार्ग पर स्थित मैसर्स सरदूल सिंह कुलवंत सिंह पेट्रोल पंप के निकट वाहन की चपेट में आकर एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सिर बुरी तरह कुचल जाने से मृतक की पहचान नहीं हो पा रही थी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर समीपुर अस्पताल पर भिजवा दिया। उधर, कोटद्वार मार्ग पर ही देर शाम नहर पुल के निकट जीप और बाइक के बीच हुई टक्कर में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पूजा हास्पिटल में भर्ती कराया गया है। घायलों की पहचान समीपुर निवासी नाजिम व शहबाज के रूप में हुई है।
स्योहारा। किसी कार्य से स्योहारा आ रहे दो बाइक सवारों को ट्रक ने टक्कर मार दी, जिसमें दोनों बाइक सवार गंभीर घायल हो गए। उपचार के लिए ले जाते समय एक की मौत हो गई।
विज्ञापन

अमरोहा निवासी 25 वर्षीय शमशाद व 38 वर्षीय इफ्तिखार किसी कार्य से बाइक से स्योहारा आ रहे थे। मुरादाबाद-हरिद्वार मार्ग पर ग्राम सहसपुर के पास पीछे से आ रहे ट्रक व बाइक की भिड़ंत में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को उपचार के लिए मुरादाबाद ले गई। रास्ते में शमशाद की मौत हो गई। वहीं इफ्तिखार की हालत भी गंभीर बताई जाती है। चालक ट्रक सहित फरार हो गया।
चांदपुर। नूरपुर मार्ग स्थित ग्राम हीमपुर बुजुर्ग के निकट टैंकर व बाइक की भिड़ंत में एक चिकित्सक की मौत हो गई तथा उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई।
जिला बुलंदशहर के गांव किसौला निवासी डा. नरेश त्यागी पत्नी शशि के साथ बाइक से अपनी ससुराल थाना स्योहारा के गांव बेरखेड़ा से चिकित्सालय नोएडा जा रहे थे। बुधवार की दोपहर करीब 12 बजे चांदपुर-नूरपुर मार्ग पर ग्राम हीमपुर बुजुर्ग के निकट चांदपुर की ओर से जा रहे टैंकर व बाइक में भिड़ंत हो गई, जिसमें बाइक सवार दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची सरकारी एंबुलेंस 108 ने घायल दंपति को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्याऊ में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने डा. नरेश त्यागी को मृत घोषित कर दिया तथा पत्नी शशि का उपचार किया गया। कोतवाली पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है। उधर, चालक टैंकर लेकर फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी है।
स्योहारा। कुंभ से लौट रहे निरंजनी अखाड़ा, हरिद्वार के साधुओं की खड़ी कार में खाद से लदी एक टैक्टर ट्राली के घुस गई, जिसमें कार में सवार तीन साधु घायल हो गए।
निरंजनी अखाड़े के अखंडपुरम धाम हरिद्वार के व्यवस्थापक स्वामी ध्यानानंद कार से बुधवार को सहयोगियों के साथ इलाहाबाद कुंभ मेले से हरिद्वार आ रहे थे। बुधवार को सुबह करीब चार बजे घना कोहरा होने के कारण गैस एजेंसी के पास चालक स्वामी वैराग्यानंद ने शीशा साफ करने के लिए कार रोक ली। इसी दौरान चीनी मिल से खाद लेकर आ रही एक ट्रैक्टर-ट्राली कार में घुस गई, जिससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। बाद में स्क्रैप कारोबारी सुनील कश्यप, उमेश मिस्त्री आदि ने साधुओं को कार से निकाला और गंभीर रूप से घायल स्वामी वैराग्यानंद, स्वामी नित्यानंद, स्वामी धीरानंद को निजी चिकित्सक के यहां पहुंचाया। दुकानदार सुनील कश्यप, दीपक कश्यप, उमेश, अतुल जोशी, धीरेंद्र कुमार, मिंटू, सुरेश आदि की मदद से क्रेन की व्यवस्था कर कार को हरिद्वार भेजा गया।
इनसेट
कार खड़ी न होती तो हो सकता था बड़ा हादसा
यदि साधुओं की कार खड़ी नहीं होती तो दुर्घटना गंभीर हो सकती थी। अखंडपुरम धाम हरिद्वार के स्वामी ध्यानानंद इस हादसे के टलने को ईश्वर की कृपा मान रहे हैं। उनके अनुसार दल में छह वाहन थे, जो उनसे आगे निकल गए। उनकी कार जब गैस एजेंसी के पास आई तो पास में काली मंदिर देख चालक स्वामी वैराग्यानंद ने कार रोकी और शीशा साफ करने लगे। स्वामी जी के अनुसार कार भी तेज रफ्तार से होती तो दुर्घटना गंभीर हो सकती थी।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें