बिजनौर। दुर्गा अष्टमी पर मां चामुंडा देवी मंदिर व मां काली के मंदिर पर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। लंबी कतारों के बीच मंदिर पर प्रसाद चढ़ाया गया। घरों में कन्याएं जिमाकर व्रत खोले गए। काली मंदिर पर मेले आयोजित हुआ।
चांदपुर में आयोजित मेले में काशीपुर के अखाड़े में नवयुवकों ने करतब दिखाए। मंदिर की व्यवस्था में कीर्तिप्रकाश, कृष्णौतार बैंकर्स, जगत सिंह शर्मा, अश्वनी जिंदल, सत्य प्रकाश शर्मा, राहुल तायल, सतेंद्र चन्द्र, मोहित जिंदल, योगेश कुमार, राजीव अग्रवाल, ज्ञान वर्मा, पवन कुमार, कुमोद कुमार, मोहित कुमार, लक्ष्मण सिंह, अरूण कुमार अग्रवाल, चन्द्र प्रकाश अग्रवाल, शोभित अग्रवाल का सहयोग रहा। उचक्कों ने दो महिलाओं की गले की चेन और एक युवती का पर्स साफ कर दिया।
सरस्वती शिशु मंदिर में श्री दुर्गा अष्टमी तथा श्रीराम नवमी उल्लास से मनाई गई। प्रधानाचार्य सतेंद्र सिंह, यशवीर सिंह यादव, स्नेहा पांडेय, नूतन सिंह, सानिया परवीन, प्रिया यादव, सिमरन त्यागी, अंजली शर्मा, स्मृति शर्मा, श्रुति सिंघल, दिव्या चौहान, पूनम शर्मा मौजूद रहे। नगीना में प्राचीन सिद्ध पीठ मां काली व मां दुर्गा के मंदिर पर मेले में भारी संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर बलि के रूप में एक दर्जन से अधिक पशु छोड़े गए। कोतवाली देहात में ग्राम शादीपुर स्थित शिव दुर्गा माता मंदिर पर बुधवार रात जागरण का आयोजन व गुरुवार को मेले का आयोजन किया गया। पुजारी बिहारी दास, एमएल अरोड़ा, धूम सिंह, मुन्नू सिंह, विक्रम सिंह मौजूद रहे।